लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मनाए जाने वालेे ईद के त्योहार की सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ईद का त्योहार अपने साथ खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है. खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है. उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार समाज में अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है. सीएम योगी ने कहा कि ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव और सामाजिक सौहार्द को और मजबूत करने की राह पर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए.
अदा की गई अलविदा की नमाज
ईद पर अलविदा की नमाज शुक्रवार को देशभर में अदा की गई. ताज नगरी आगरा की जामा मस्जिद में ईद के एक दिन पहले शुक्रवार को अलविदा की नमाज पढ़ी गई. इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने हिस्सा लिया. उन्होंने देश के अमन-चैन की दुआ मांगी. वहीं गोरखपुर में भी शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की गई. यहां नमाज के बाद देश और दुनिया में खुशहाली, भाईचारे और अमन-चैन की दुआ मांगी गई. फतेहपुर में भी अलविदा की नमाज पढ़ी गई. यहां भी देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई. प्रदेश के सभी जिलों में शुक्रवार को ईद की अलविदा की नमाज अदा की गई.
मोदी और योगी सेवई
इस बार ईद पर लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम की सेवई भी बिक रही हैं. यहां के चाइना बाजार में स्थित नोशी जान रेस्टोरेंट में यह सेवइयां परोसी जा रही हैं. पीएम मोदी के नाम की सेवई 800 रुपये प्रति किग्रा बिक रही है. वहीं योगी के नाम की सेवई 1200 रुपये प्रति किग्रा बिक रही है. 12 जून से यहां सेवई महोत्सव चल रहा है. मोदी-योगी सेवई इसी के तहत परोसी जा रही हैं. महोत्सव में पीएम-सीएम के नाम वाली सेवई के अलावा बाजार में किमामी, दूध वाली, शीर कोरमा और मुजाफर वाली सेवई खासा पसंद की जा रही हैं.
Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing
Our Other Services:
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.